FIFA World Cup 2022 Final Live Streaming, Argentina vs France Football Match Live Score Streaming: फीफा विश्व कप 2022 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। लियोनल मेस्सी की कप्तानी वाली अर्जेंटीना और काइलन एमबापे की कप्तानी वाली फ्रांस की टीमों के बीच खिताबी भिड़ंत होने जा रही है। फ्रांस की टीम की नजर जहां लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम करने पर है वहीं मेस्सी अपनी टीम को विश्व चैंपियन का खिताब दिलाकर अंतरराष्ट्रीय करियर को विराम देना चाहते हैं।
फीफा विश्व कप 2022 ट्रॉफी( साभार AP)
खिताबी मुकाबले में पेरिस सेंट जर्मेन के लिए खेलने वाले दो धाकड़ खिलाड़ियों की टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। आठ साल पहले मेस्सी का विश्व विजय का सपना जर्मनी के खिलाफ अधूरा रह गया था उसे वो फ्रांस के खिलाफ पूरा करना चाहेंगे। ऐसे में आईए जानते हैं आप इस महा-मुकाबले को कब कहां और कैसे देख सकते हैं।
कब होगी अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच फीफा विश्व कप 2022 के फाइनल में भिड़ंत? (Argentina vs France FIFA World Cup 2022 Final Date)
फीफा विश्व कप 2022 का फाइनल मुकाबला अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच 18 दिसंबर को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच फीफा विश्व कप 2022 का फाइनल मुकाबला? (Argentina vs France FIFA World Cup 2022 Final Venue)
अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच फीफा विश्व कप 2022 का फाइनल मुकाबला लुसैल स्टेडियम में खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगी अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच फीफा विश्व कप 2022 फाइनल में भिड़ंत? (Argentina vs France FIFA World Cup 2022 Final Timing)
अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच खेला जाने वाला फीफा विश्व कप 2022 का फाइनल मुकाबला 18 दिसंबर, रविवार को भारतीय समयानुसार रात 8.30 बजे शुरू होगा।
टीवी पर कहां देख सकते हैं अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच खेला जाने वाला फीफा विश्व कप 2022 फाइनल मुकाबला? (Argentina vs France FIFA World Cup 2022 Final on which tv channel)
अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच खेले जाने वाला फीफा विश्व कप 2022 का फाइनल मुकाबला आप स्पोर्ट्स 18 चैनल पर देख सकते हैं।
कहां देख सकते हैं अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच खेला जाने वाला फीफा विश्व कप 2022 फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग? (Argentina vs France FIFA World Cup 2022 Final live streaming online)
अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच खेले जाने वाला फीफा विश्व कप 2022 का फाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं।
