FIFA WC 2026: केप वर्डे ने स्पेन को चौंकाया, बेल्जियम और मिस्र का मैच 1-1 से ड्रॉ; उरुग्वे ने सऊदी अरब को बराबरी पर रोका

फीफा वर्ल्ड कप 2026 बेहद रोमांचक हो चला है। हर दिन एक से बढ़कर एक बेहतरीन मैच खेले जा रहे हैं। मंगलवार को तीन मैच खेले गए। इनमें से सभी मैच ड्रॉ रहे। खास बात यह रही की पहली बार वर्ल्ड कप खेल रही केप वर्डे ने स्पेन को गोल रहित रखा। वहीं दो अन्य मुकाबले भी ड्रॉ रहे।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। फीफा वर्ल्ड कप 2026 बेहद रोमांचक हो चला है। हर दिन एक से बढ़कर एक बेहतरीन मैच खेले जा रहे हैं। मंगलवार को तीन मैच खेले गए। इनमें से सभी मैच ड्रॉ रहे। खास बात यह रही की पहली बार वर्ल्ड कप खेल रही केप वर्डे ने स्पेन को गोल रहित रखा। इस मैच में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी।

FIFA WC match

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मैच। फोटो- AP

सिएटल में खेले गए मैच में मिस्र को अपनी पहली FIFA वर्ल्ड कप जीत से वंचित रहना पड़ा। हालांकि, एमम अशौर ने जल्दी गोल किया, लेकिन मैदान पर उतरने के पहले ही मिनट में रोमेलु लुकाकू के दबाव में मिस्र के खिलाड़ी हनी ने 'ओन गोल' कर दिया, जिससे मैच 1-1 से ड्रॉ हो गया। मशहूर खिलाड़ी मोहम्मद सलाह की कप्तानी में मिस्र अपना चौथा FIFA वर्ल्ड कप खेल रहा है, लेकिन कुल आठ मैच खेलने के बाद भी उसे अभी तक पूरे पॉइंट्स नहीं मिल पाए हैं।

End of Feed