EXPLAINER: कैसे 10 मिनट के खेल ने बदली आरा मशीन पर काम करने वाले अनुज की जिंदगी, 100 ग्रैंडमास्टर वाला चौथा देश बना भारत

मध्य प्रदेश के अनुज श्रीवात्री रविवार को भारत के 100वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बन गए। उन्होंने 7वीं आसियान प्लस इंडिविजुअल ओपन शतरंज चैंपियनशिप जीतकर यह खिताब हासिल किया। इस जीत के साथ ही वे अपने मध्य प्रदेश राज्य से पहले ग्रैंडमास्टर भी बन गए हैं। आइए इनके सफर के बारे में जानते हैं।

मध्यप्रदेश के 22 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी अनुज श्रीवात्री भारत के 100वें ग्रैंडमास्टर बन गए हैं। उन्होंने रविवार को फिलीपींस में सातवीं आसियान प्लस इंडिविजुअल ओपन शतरंज चैम्पियनशिप जीत कर यह उपलब्धि हासिल की। इस जीत के साथ मध्यप्रदेश को भी अपना पहला ग्रैंडमास्टर मिल गया। अनुज की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। वे टूर्नामेंट का पहला मुकाबला हार गए थे। इसके बाद बाकी आठ राउंड में सात अंक हासिल किए और आखिरी दो मुकाबले जीते। इस जीत के साथ उन्हें सीधे ग्रैंडमास्टर का खिताब मिल गया।

Anuj

अनुज बने 100वें भारतीय ग्रैंडमास्टर।

भारत के ग्रैंडमास्टर बनने का सफर विश्वनाथन आनंद से शुरू हुआ था। आनंद ने दिसंबर 1988 को कोयंबटूर में शक्ति फाइनेंस टूर्नामेंट में ग्रैंडमास्टर नॉर्म हासिल किया था। अनुज इस साल ग्रैंडमास्टर बनने वाले नौवें भारतीय हैं। वहीं, भारत 100 ग्रैंडमास्टर वाला एशिया का पहला और दुनिया का चौथा देश है।

End of Feed