EXCLUSIVE: भारत को रिले में गोल्ड मेडल जिताने में अहम भूमिका निभाने वाली विथ्या रामराज बोलीं- हम राष्ट्रगान सुनना चाहते थे

Vithya Ramraj Exclusive: एशियन गेम्स 2026 एथलेटिक्स में महिलाओं की 4*400 मीटर रिले रेस में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली धाविका विथ्या रामराज ने स्पोर्ट्स नाउ से खास बातचीत में क्या कुछ कहा, यहां जानिए।

EXCLUSIVE: मंगलवार को महिलाओं की 4x400 मीटर रिले फ़ाइनल में किरण पहल, माचेत्तिरा पूवम्मा, प्राची चौधरी और विथ्या रामराज की चौकड़ी ने 3:29.69 का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया और एशियाई खेल 2026 में भारत के लिए एथलेटिक्स का पहला गोल्ड मेडल जीता। बहरीन ने 3:30.21 के समय के साथ सिल्वर मेडल जीता, जबकि चीन ने 3:31.02 का समय लेकर ब्रॉन्ज़ मेडल हासिल किया। 'स्पोर्ट्स नाउ' ने आखिरी लैप में तेज रफ्तार भरते हुए भारत को लीड दिलाकर गोल्ड मेडल तक पहुंचाने वाली विथ्या रामराज से खास बातचीत की। पेश हैं उस बातचीत के प्रमुख अंश।

Vithya Ramraj Exclusive Interview After Gold medal in asiad women relay

विथ्या रामराज के साथ खास बातचीत (Sports Now/X)

सवालः मेरे साथ फिर से जुड़ रही हैं विथ्या रामराज, इस एशियाई खेलों में तीसरी बार, तीसरा मेडल। विद्या, कैसा महसूस हो रहा है? आप यह कैसे करती रहती हैं?

End of Feed