EL Salvador: फुटबॉल मैच के दौरान हुआ बड़ा हादसा, अल सल्वाडोर में भगदड़ में नौ लोगों की हुई मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated May 21, 2023, 06:31 PM IST

EL Salvador: सल्वाडोर फुटबॉल लीग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले के दौरान बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों फैंस के घायल होने की संभावना है। इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

EL Salvador: सल्वाडोर फुटबॉल लीग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले के दौरान स्टेडियम के एक प्रवेश द्वार पर धक्का-मुक्की के बाद मची भगदड़ में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए।

El Salvador

अल सल्वाडोर में भगदड़ में नौ लोगों की मौत।

राष्ट्रीय सिविल पुलिस ने ट्विटर के माध्यम से एक शुरुआती रिपोर्ट में कहा कि कस्कैटलान के मॉन्युमेंटल स्टेडियम में क्लब एलियांजा और एफएएस के बीच मैच में नौ लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। यह स्टेडियम राजधानी से लगभग 25 मील (41 किलोमीटर) पूर्वोत्तर में है। पुलिस ने बताया कि अस्पतालों में ले जाए गए घायलों में से कम से कम दो की हालत गंभीर है।

End of Feed