Durand Cup 2026 Champion: ईस्ट बंगाल ने मोहन बागान को पटखनी देकर जीता 17वां डूरंड कप खिताब जीता, खत्म हुआ 22 साल का इंतजार

ईस्ट बंगाल ने चिरप्रतिद्वंदी मोहन बागान को 4-1 के अंतर से मात देकर 17वें डूरंड कप का खिताब अपने नाम कर लिया और 22 साल लंबे खिताबी सूखे को भी खत्म करने में सफल रहा।

कोलकाता: ईस्ट बंगाल ने एडमंड लालरिंडिका की हैट्रिक की बदौलत शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को मोहन बागान को 4-1 से करारी शिकस्त दी और रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए 17वां डूरंड कप खिताब जीत लिया। इस जीत के साथ ईस्ट बंगाल का 22 साल से चला आ रहा ट्रॉफी का इंतजार भी खत्म हो गया। ईस्ट बंगाल ने आखिरी बार 2004 में मोहन बागान को 2-1 से हराकर यह खिताब जीता था।

Durand Cup 2026 Winner East Bengal

डूरंड कप 2026 की विजेता ईस्ट बंगाल (फोटो क्रेडिट Screen Grab)

लालरिंडिका ने जड़ी मैच जिताऊ हैट्रिक

एंटोनियो लोपेज हबास के मार्गदर्शन वाली ईस्ट बंगाल की टीम सर्वश्रेष्ठ लय में नजर आई। कप्तान मोहम्मद राशिद ने मिडफील्ड को संभाला और हमलों को नाकाम किया। ईस्ट बंगाल ने पहले रोमांचक हाफ में चार गोल दागकर अपने चिर प्रतिद्वंद्वी को शुरुआत में ही झटका दे दिया। राशिद ने 10वें मिनट में बिपिन सिंह को शुरुआती गोल करने में मदद की और बाद में 44वें मिनट में लालरिंडिका के हैट्रिक गोल में भी मदद की।

End of Feed