चोटिल दिव्यांशी के तेवर पड़े नरम, एशियाड से बाहर करने का फैसला किया स्वीकार

भारतीय वुशु खिलाड़ी दिव्यांशी चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज से वायरल हुआ। इसमें दिव्यांशी ने एशियाई खेलों की टीम से बाहर किए जाने के बाद निराशा जाहिर की थी और फेडरेशन पर भेदभाव का आरोप लगाया था। हालांकि, अब दिव्यांशी के तेरव नरम पड़ गए हैं। एक नए वीडियो में उन्होंने कहा कि उन्हें इस खेल संस्था का पूरा समर्थन मिल रहा है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वुशु खिलाड़ी दिव्यांशी चौधरी ने चोट के कारण एशियाई खेलों की टीम से बाहर किए जाने के बाद खेल के राष्ट्रीय महासंघ के खिलाफ अपना गुस्सा उतारा था, लेकिन अब उनके तेवर नरम पड़ गए हैं और उन्होंने कहा कि उन्हें इस खेल संस्था का पूरा समर्थन मिल रहा है।

divyanshi chaudhary

दिव्यांशी चौधरी के नरम पड़े तेवर। फोटो- स्क्रीन ग्रैब

खेल मंत्रालय ने 22 अगस्त को जो सूची जारी की थी उसमें दिव्यांशी को आइची-नागोया एशियाई खेलों के लिए सात सदस्यीय वुशु टीम में शामिल किया गया था। लेकिन उनके चोटिल हो जाने के बाद उनकी जगह एशियाई खेलों की दो बार की पदक विजेता नोरम रोशिबिना देवी को महिला 60 किलोग्राम वर्ग में शामिल किया गया।

End of Feed