लियोनल मेसी के कोलकाता में हुए कार्यक्रम में अफरा-तफरी पर बाइचुंग भूटिया ने जताई निराशा

भारत के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया ने शनिवार को अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी के कोलकाता कार्यक्रम के दौरान स्टेडियम में हुई अफरा-तफरी पर निराशा व्यक्त की है।

रायपुर: भारत के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया ने शनिवार को अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी के कोलकाता कार्यक्रम के दौरान स्टेडियम में हुई अफरा-तफरी पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि आयोजकों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ऐसी घटनाएं दोबारा नहीं हों क्योंकि इससे देश की छवि खराब होती है।

Bhaichung Bhutia

बाइचुंग भूटिया(फोटो क्रेडिट ANI)

भूटिया जगदलपुर में ‘बस्तर ओलंपिक 2025’ के समापन समारोह में हिस्सा लेने के बाद लौट रहे थे। उन्होंने कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में हुई घटना के बारे में पूछने पर यहां हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा,'यह थोड़ा निराशाजनक है क्योंकि मैंने सुना है कि लगभग 80,000 फुटबॉल प्रशंसक आए थे। हर कोई मेस्सी से प्यार करता है, लेकिन उनके प्रशंसक उन्हें देख नहीं पाए जो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।'उन्होंने उम्मीद जताई कि आयोजक इससे सबक लेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि ऐसी स्थिति दोबारा नहीं हो।

End of Feed