कबाड़ी का काम करने वाले की बेटी ने किया कमाल, परिवार और भारत का नाम किया रोशन

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 22, 2023, 10:14 PM IST

Inspirational Story, Aditi Jaiswal makes into Indian archery team: भारत में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और उसकी एक मिसाल अदिति जायसवाल ने पेश कर दी है। अदिति के पिता कबाड़ उठाने का काम करते थे लेकिन उनकी बेटी ने खेल जगत में एक नया मुकाम हासिल किया है।

कोविड-19 का कहर जब अपने चरम पर था तब कबाड़ का काम करने वाले राजकुमार जायसवाल का परिवार दिन में केवल एक समय का भोजन कर पा रहा था। उनकी दुकान बंद थी और जल्द ही उनका घर भी पानी में डूब गया क्योंकि चक्रवाती तूफान अम्फान ने बंगाल में तबाही मचा दी थी। कोरोनावायरस और तूफान की यह दोहरी मार हालांकि उनकी बेटी अदिति के दृढ़ संकल्प को नहीं डिगा पाई जिन्होंने हाल में विश्व कप, विश्व चैंपियनशिप और एशियाई खेलों के लिए भारतीय तीरंदाजी टीम में जगह बनाई। इस बीच उन्हें राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता राहुल बनर्जी का साथ भी मिला जो कि अब पूर्णकालिक कोच हैं।

Aditi jaiswal makes into india archery team

तीरंदाजी

बागुईआटी में कबाड़ी का काम करने वाले की बेटी अदिति मेधावी छात्रा रही है और उन्होंने आईएससी परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल किए जिससे उन्हें सेंट जेवियर कॉलेज में अर्थशास्त्र ऑनर्स में प्रवेश मिल गया। राजकुमार और उनकी पत्नी उमा चाहते थे कि अदिति भी अपने बड़े भाई आदर्श की तरह पढ़ाई पर ध्यान दें। उनके बड़े भाई वेल्लोर में इंजीनियरिंग कर रहे हैं।

End of Feed