CWG 2026: 60 किग्रा भारवर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे मुक्केबाज सचिन सिवाच, कनाडा के मुक्केबाज को दी मात

भारत के प्रबल पदक दावेदारों में शामिल मुक्केबाज सचिन सिवाच ने कनाडा के केओमा अल-अहमदीह को पटखनी देकर पुरुषों की 60 किग्रा लाइटवेट स्पर्धा के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।

ग्लास्गो: भारत के प्रबल पदक दावेदारों में शामिल मुक्केबाज सचिन सिवाच ने शनिवार को राष्ट्रमंडल खेलों में कनाडा के अपने परिचित प्रतिद्वंद्वी केओमा अल-अहमदीह की कड़ी चुनौती को पार करते हुए पुरुषों के 60 किग्रा लाइटवेट वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। भिवानी के 26 वर्षीय मुक्केबाज सचिन ने कनाडाई खिलाड़ी के खिलाफ अपने अनुभव का पूरा फायदा उठाया। उन्होंने इसी साल स्पेन में आयोजित बॉक्सम टूर्नामेंट और पिछले वर्ष कजाखस्तान में हुए विश्व कप में भी अल-अहमदीह को हराया था।

Sachin Siwach

सचिन सिवाच

इंग्लैंड के विलियम हेविट से होगा अब सामना

सचिन ने एसईसी सेंटर में खेले गए पुरुष वर्ग के पहले दौर के मुकाबले में अल-अहमदीह पर 4-1 के विभाजित फैसले से जीत दर्ज की। अब अंतिम-16 में सचिन का सामना इंग्लैंड के विलियम हेविट से होगा। जीत के बाद सचिन ने पीटीआई से कहा,'यह मुकाबला काफी कठिन था, लेकिन मैं उसे पहले दो बार हरा चुका था, इसलिए मुझे खुद पूरा भरोसा था। आज उसे हराना मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण था क्योंकि यह राष्ट्रमंडल खेलों का मुकाबला था।'

End of Feed