पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने किया क्रिस्टियानो रोनाल्डो को निलंबित, जानिए क्या पूरा मामला

पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को निलंबित कर दिया है और उनके खिलाफ जांच शुरू कर दी है। जानिए क्या है पूरा मामला?

लिस्बन: पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने टीम का साथ छोड़ने के मामले में दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को निलंबित कर दिया है और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू की है। महासंघ ने शनिवार को जारी बयान में बताया कि मामले को अनुशासनात्मक जांच समिति के पास भेज दिया गया है। जांच के निष्कर्ष आने तक उन्हें गोपनीय रखा जाएगा।

Cristiano Ronaldo

क्रिस्टियानो रोनाल्डो(फोटो क्रेडिट @Cristiano X)

41 वर्षीय रोनाल्डो ने नये कोच जॉर्ज जीसस के साथ खेलने के कम मौके मिलने को लेकर विवाद के बाद अंतरराष्ट्रीय मैचों के दौरान टीम का शिविर छोड़ दिया था। इस दौरान जिन तीन मुकाबलों में रोनाल्डो या तो मैदान पर नहीं उतरे या टीम में शामिल नहीं थे, उनमें पुर्तगाल ने जीत दर्ज की। उनकी जगह खेलने वाले गोंसालो रामोस ने मौके का फायदा उठाते हुए तीन गोल किए। अंतरराष्ट्रीय मैचों का यह दौर खत्म होने के बाद रोनाल्डो ने इंस्टाग्राम पर अपने 67.9 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स के लिए एक लंबा संदेश साझा किया।

End of Feed