क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 700वां गोल दागकर रचा बड़ा इतिहास, ये कमाल करने वाले पहले फुटबॉलर

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 10:44 AM IST

Cristiano Ronaldo's 700th club goal: पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में एक बड़ा कारनामा अंदाज दिया है। उन्होंने 700वां गोल दागकर इतिहास रच डाला है। रोनाल्डो 700 क्लब गोल करने वाले पहले फुटबॉलर बन गए हैं। वह ईपीएल में मैनचेस्टर यूनाइटेड का हिस्सा हैं।

लंदन: क्रिस्टियानो रोनाल्डो आखिरकार इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के इस सत्र में अपना पहला गोल करने में सफल रहे जो उनका क्लब फुटबॉल में 700वां गोल है। पुर्तगाल के इस स्टार स्ट्राइकर के गोल की मदद से मैनचेस्टर यूनाइटेड ने एवर्टन को 2-1 से हराया। रोनाल्डो खेल के 29वें मिनट में चोटिल एंथनी मार्शल की जगह स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में मैदान पर उतरे और इसके 15 मिनट बाद उन्होंने गोल दाग दिया।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 700वां गोल दागकर रचा बड़ा इतिहास, ये कमाल करने वाले पहले फुटबॉलर

यह उनका मैनचेस्टर यूनाइटेड की तरफ से 144वां गोल था। उन्होंने रियाल मैड्रिड की तरफ से 450 गोल कर रखे हैं जबकि युवेंट्स की तरफ से खेलते हुए उन्होंने 101 गोल दागे थे। रोनाल्डो ने पांच गोल स्पोर्टिंग की तरफ से भी किए हैं। यूरोपा लीग की तरह यूनाइटेड ने इस मैच में भी पिछड़ने के बाद वापसी की। एलेक्स इवोबी ने एवर्टन को पांचवें मिनट में ही बढ़त दिला दी थी। एंटनी ने 15वें मिनट में यूनाइटेड की तरफ से बराबरी का गोल किया।

End of Feed