जिम्बाब्वे को नहीं पता है कौन है टीम इंडिया का कप्तान, मैच से पहले किया कुछ ऐसा फैेंस उड़ा रहे हैं मजाक

IND vs ZIM: भारत के खिलाफ 3 मैच की टी20 सीरीज के पहले जिम्बाब्वे क्रिकेट ने एक बड़ी गलती कर दी। 23 जुलाई से शुरू हो रहे इस मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे क्रिकेट की ओर से कुछ ऐसा पोस्ट शेयर किया गया है जिसकी खूब आलोचना हो रही है।

IND vs ZIM: पहले आयरलैंड के खिलाफ 2 मैच और फिर इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैच की सीरीज गंवाने के बाद अब टीम इंडिया हरारे पहुंच गई है। हरारे में 23 जुलाई से 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी, जहां एक बार फिर बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर अपनी पहली जीत की तलाश में उतरेंगे। जब से टीम इंडिया की कमान श्रेयस अय्यर को दी गई है तब से वो टॉस के अलावा और कुछ जीत नहीं पाए हैं। लेकिन इस बार कोच गौतम गंभीर नहीं बल्कि वीवीएल लक्ष्मण की निगरानी में टीम इंडिया खेलेगी। लेकिन इससे पहले जिम्बाब्वे क्रिकेट ने एक बड़ी गलती कर दी। सिकंदर रजा की टीम ने कौन सी गलती की है, चलिए जानते हैं कि वो क्या है और क्यों हो रही है आलोचना?

zimbabwe Cricket Team

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम (साभार-X)

जिम्बाब्वे क्रिकेट की बड़ी गलती

जिम्बाब्वे क्रिकेट ने भारत के खिलाफ 3 मैच की टी20 सीरीज से पहले एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा 'जिम्बाब्वे और भारत के बीच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में होने वाले रोमांचक टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के लिए सभी तैयार हैं। सीरीज का पहला मैच इस गुरुवार को होगा।' गलती की बात करें तो इस पोस्टर में जिम्बाब्वे की ओर से सिकंदर रजा की तस्वीर है तो दूसरी तरफ टीम इंडिया के कप्तान के तौर पर सूर्यकुमार यादव की तस्वीर शेयर की गई है। आपको बता दें कि अब टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव के पास नहीं बल्कि श्रेयस अय्यर के पास है जिन्होंने अपनी कप्तानी की शुरुआत आयरलैंड दौरे से की है। इस तस्वीर पर फैंस अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

End of Feed