ZIM vs AFG Highlights: दोनों टीमों ने बनाए रिकॉर्ड तोड़ स्कोर, ड्रॉ पर खत्म हुआ पहला टेस्ट

ZIM vs AFG Highlights: क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हो गया। अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे ने इस मुकाबले में अपने टेस्ट करियर का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। नतीजा टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। दूसरा टेस्ट 2 जनवरी से इसी मैदान पर खेला जाएगा।

अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच पहला टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है। क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए पहले टेस्ट के 5वें दिन अफगानिस्तान ने टेस्ट क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा टोटल बनाया। अफगानिस्तान से पहली पारी में 699 रन का स्कोर खड़ा किया। अफगानिस्तान की ओर से कप्तान हशमतुल्लाह शहिदी ने 246 रन की रिकॉर्ड तोड़ पारी खेली। इससे पहले रहमत शाह चौथे दिन 234 रन बनाकर आउट हुए थे।

Zimbabwe vs Afghanistan, 1st Test

जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान मैच रिपोर्ट (साभार-X)

मैच के 5वें दिन अफगानिस्तान ने 3 विकेट के नुकसान पर 513 रन से आगे खेलना शुरू किया। अफसार जजाई ने अपने टेस्ट करियर की पहली सेंचुरी लगाई। वह 113 रन की पारी खेलकर आउट हुए। अफसार का विकेट गिरने के बाद अफगानिस्तान की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। उसने अपने आखिरी 7 विकेट 60 रन के भीतर गंवा दिया। पार्ट टाइम ऑफ स्पिनर ब्रायन बेनेट ने 5 विकेट चटकाए।

End of Feed