IND vs ZIM: टीम इंडिया के खिलाफ उतरने से पहले जिम्बाब्वे के स्पिनर मसाकाद्जा ने कह दी बड़ी बात

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 7, 2024, 01:56 PM IST

India vs Zimbabwe, Wellington Masakadza Statement: भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान टीम ने 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। दूसरे मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे टीम के स्टार गेंदबाज ने टीम इंडिया के खिलाफ मैदान पर उतरने से पहले बड़ा बयान दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा मुकाबला आज।
  • मेजबान टीम ने सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है।
  • मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे टीम के स्टार गेंदबाज ने दिया बड़ा बयान।

India vs Zimbabwe, Wellington Masakadza Statement: शुभमन गिल की अगुआई वाली भारतीय टीम को पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में हराने में अहम भूमिका निभाने वाले जिम्बाब्वे के स्पिनर वेलिंगटन मसाकाद्जा ने कहा है कि मेहमान टीम को अपने जोखिम पर मेजबान टीम को हल्के में लेना चाहिए और वे पांच मैचों की श्रृंखला जीतने के लिए घरेलू परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। कई शीर्ष खिलाड़ियों के बिना खेल रही भारतीय टीम को अनुभवहीन लेकिन जोश से भरी जिम्बाब्वे की टीम के खिलाफ पहले टी20 मैच में 13 रन से हार का सामना करना पड़ा।

IND vs ZIM, IND vs ZIM, India vs zimbabwe, India vs Zimbabwe 2nd T20 Match, Zimbabwe spinner Wellington Masakadza, Zimbabwean spinner, Wellington Masakadza Statement, Zimbabwe will try to take advantage of home conditions, India vs Zimbabwe, India vs Zimbabwe Live Updates, IND vs ZIM, IND vs ZIM Match Updates,

जिम्बाब्वे खिलाड़ी को आउट करने के बाद जश्न मनाते हुए टीम इंडिया के खिलाड़ी। (फोटो- BCCI Twitter)

हाल ही में टी20 विश्व कप में अलग खिलाड़ियों के साथ चैंपियन बने भारत से उम्मीद थी कि वह जिम्बाब्वे की चुनौती को ध्वस्त कर देगा। भारत ने मेजबान टीम को नौ विकेट पर 115 रन पर रोक दिया लेकिन जिम्बाब्वे ने पावरप्ले में भारत के चार विकेट 28 रन पर गिरा दिए और फिर 19.5 ओवर में मेहमान टीम को 102 रन पर ढेर करके जीत दर्ज की। यह 2024 में टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत की पहली हार थी। साथ ही यह आठ साल में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की पहली हार भी थी।

End of Feed