जिंबाब्वे ने वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया के खिलाफ रचा इतिहास, बचाया सबसे छोटा स्कोर

जिंबाब्वे ने 7 दिन पहले टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनने वाली टीम इंडिया के खिलाफ सबसे छोटे स्कोर का बचाव करके इतिहास रच दिया। पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम 116 रन का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई।

KEY HIGHLIGHTS
  • जिंबाब्वे ने पहले टी20 में भारतीय टीम को दी 13 रन से मात
  • जीत के लिए 116 रन का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई टीम इंडिया
  • जिंबाब्वे ने बनाया टीम इंडिया के खिलाफ सबसे छोटा स्कोर बचाने का रिकॉर्ड

शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम को वर्ल्ड चैंपियन बनने के सात दिन बाद जिंबाब्वे के खिलाफ लो स्कोरिंग मुकाबले में 13 रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। सिकंदर रजा की कप्तानी वाली जिंबाब्वे क्रिकेट टीम ने टीम इंडिया की विश्व विजय की खुशियों को ज्यादा दिन नहीं रहने दिया।

Zimbabwe Cricket Team

जिंबाब्वे क्रिकेट टीम (साभार Zimbabwe Cricket)

जिंबाब्वे ने दिया था 115 रन का लक्ष्य

मैच में टॉस जीतकर टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय गेंदबाजों ने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए मेजबान टीम को 20 ओवर में 9 विकेट पर 115 रन पर रोक दिया। इसके बाद जीत के लिए 116 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया का हाल बेहाल हो गया।

End of Feed