ZIM vs NZ Live Streaming: जिम्बाब्वे में आयोजित हो रही टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में मेजबान जिंबाब्वे का सामना न्यूजीलैंड से होगा। साउथ अफ्रीका की कमान रासी वैन डर दुसेन के पास है जबकि न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचेल सैंटनर कर रहे हैं। न्यूजीलैंड और जिंबाब्वे दोनों का यह दूसरा मुकाबला है। जिंबाब्वे को अपने पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच विकेट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं न्यूजीलैंड ने अपने पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 21 रन के अंतर से मात दी थी। ऐसे में सीरीज के तीसरे मुकाबले में दोनों टीमें एक दूसरे से भिड़ने को तैयार हैं। यदि आप इस मुकाबले को देखने की सोच रहे हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।
जिंब्बावे बनाम न्यूजीलैंड टी20 मैच लाइव स्ट्रीमिंग (फोटो क्रेडिट TNN Digital)
कब होगा जिंबाब्वे और न्यूजीलैंड के बीच यह मुकाबला (ZIM vs NZ T20I Tri Series Date)
जिंबाब्वे और न्यूजीलैंड के बीच यह मुकाबला बुधवार 18 जुलाई को खेला जाएगा।
कहां होगा जिंबाब्वे और न्यूजीलैंड के बीच यह मुकाबला (ZIM vs NZ T20I Tri Series Venue)
जिंबाब्वे और न्यूजीलैंड के बीच त्रिकोणीय सीरीज का तीसरा मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब हरारे में खेला जाएगा
कितने बजे शुरू होगा जिंबाब्वे और न्यूजीलैंड के बीच यह मुकाबला (ZIM vs NZ T20I Tri Series Timing)
जिंबाब्वे और न्यूजीलैंड के बीच यह मुकाबला शाम 4.30 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 4 बजे होगा।
टीवी पर कहां देखें जिंबाब्वे और न्यूजीलैंड के बीच यह मुकाबला (ZIM vs NZ T20I Tri Series On TV)
जिंबाब्वे और न्यूजीलैंड के बीच इस मुकाबले का प्रसारण टीवी पर नहीं किया जा सकेगा।
कहां देखें जिंबाब्वे और न्यूजीलैंड के बीच यह इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग (ZIM vs NZ T20I Tri Series Live Streaming)
जिंबाब्वे और न्यूजीलैंड के बीच इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप (Fancode)या वेबसाइट पर देखी जा सकती है।
