ZIM vs AFG 3rd ODI Pitch Report: जिम्बाब्वे-अफगानिस्तान तीसरे वनडे मैच की पिच रिपोर्ट

ZIM vs AFG 3rd ODI Pitch Report In Hindi: आज (21 December 2024) मेजबान जिम्बाब्वे और मेहमान अफगानिस्तान की टीमों के बीच तीन वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों की द्विपक्षीय सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा। सीरीज का पहला मैच खराब मौसम की वजह से नहीं हो पाया था, जबकि दूसरे वनडे में अफगानी टीम ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए सीरीज में बढ़त बना ली थी। अब अंतिम वनडे में तय होगा कि सीरीज अफगानिस्तान ही जीतेगा या जिम्बाब्वे इसे ड्रॉ करा पाएगा। यहां हम जानेंगे जिम्बाब्वे-अफगानिस्तान तीसरे वनडे मैच की पिच रिपोर्ट।

KEY HIGHLIGHTS
  • जिम्बाब्वे-अफगानिस्तान वनडे सीरीज 2024
  • आज जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच तीसरा व अंतिम वनडे
  • तीसरा वनडे मैच हरारे में आयोजित किया जाएगा

ZIM vs AFG 3rd ODI Pitch Report In Hindi Today Match: तीन वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज में आज जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान तीसरे व अंतिम मुकाबले में आमने-सामने होंगे। ये मैच हरारे (Harare) में खेला जाएगा। इस वनडे सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण कुछ ही ओवर का हो सका था और नतीजा नहीं निकला था। इसके बाद दूसरे वनडे में अफगानिस्तान ने 232 रनों से रिकॉर्ड जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। अब बारी है तीसरे मुकाबले की जहां अफगानी टीम जीत के साथ सीरीज जीतना चाहेगी, जबकि मेजबान जिम्बाब्वे की वनडे टीम इस मुकाबले को किसी भी हाल में जीतते हुए सीरीज का अंत बराबरी पर करने का प्रयास करेगी। तीसरा वनडे मैच आज भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1:00 बजे से शुरू होगा और टॉस 12:30 बजे होगा। जिम्बाब्वे की अगुवाई क्रेग एर्विन (Craig Ervine) करते नजर आएंगे। जबकि अफगानिस्तानी टीम की कमान हशमतुल्लाह शाहिदी (Hashmatullah Shahidi) के हाथों में होगी।

ZIM vs AFG 3rd ODI Pitch Report Today Match

जिम्बाब्वे-अफगानिस्तान तीसरे वनडे मैच की पिच रिपोर्ट

आज होने वाले जिम्बाब्वे-अफगानिस्तान तीसरे वनडे मैच से पहले यहां आपको बता देते हैं कि वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में इन दोनों टीमों के आमने-सामने के आंकड़े क्या कहते हैं। अब तक इन दोनों टीमों के बीच 30 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं जिनमें 19 बार अफगानिस्तानी टीम को जीत हासिल हुई है जबकि जिम्बाब्वे की टीम 10 बार अफगानिस्तान को शिकस्त देने में सफल हुई है। एक मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकला। वहीं, अगर जिम्बाब्वे की जमीन पर इन दोनों टीमों के बीच अब तक हुए वनडे मैचों की बात करें तो, इनके बीच यहां 20 वनडे खेले जा चुके हैं जिसमें 12 बार मेहमान अफगानी टीम को जीत मिली। जबकि मेजबान जिम्बाब्वे सिर्फ 7 मैचों में जीत दर्ज करने में सफल रहा। वहीं, 1 मैच बेनतीजा रहा।

End of Feed