PAK vs ENG: पाकिस्तानी गेंदबाज ने डेब्यू टेस्ट में बनाया शर्मनाक गेंदबाजी रिकॉर्ड

  • Authored by: नवीन चौहानWritten by: नवीन चौहान
  • Updated Dec 2, 2022, 05:08 PM IST

Zahid Mahmood World Record: इंग्लैंड के खिलाफ रावलपिंडी टेस्ट में डेब्यू करने वाले पाकिस्तानी स्पिनर जाहिद महमूद के नाम पहली टेस्ट पारी में ही गेंदबाजी का शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

रावलपिंडी: इंग्लैंड के खिलाफ रावलपिंडी टेस्ट में डेब्यू करने वाले पाकिस्तानी स्पिनर जाहिद महमूद के नाम पहली टेस्ट पारी में ही गेंदबाजी का शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। 34 वर्षीय लेग स्पिनर जाहिद महमूद की इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने जमकर धुनाई की। जाहिद ने 33 ओवर गेंदबाजी की और इस दौरान 7.12 की इकोनॉमी के साथ 235 रन लुटाकर 4 विकेट हासिल किए। इसके साथ ही वो टेस्ट डेब्यू में एक पारी में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज बन गए।

Zahid-Mahmood

जाहिद महमूद( साभार AP)

तोड़ा सूरज रणदीप का रिकॉर्ड

इस मामले में जाहिद ने श्रीलंका के पूर्व गेंदबाज सूरज रणदीव को पीछे छोड़ा। रणदीव ने साल 2010 में भारत के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में अपने डेब्यू मुकाबले में 222 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे। 12 साल बाद रणदीप के टेस्ट करियर में लगा ये बदनुमा दाग छूट सका। इस सूची में तीसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर जेसन क्रेजा हैं। क्रेजा ने साल 2008 में भारत के खिलाफ नागपुर टेस्ट में डेब्यू किया और 215 रन देकर 8 विकेट अपने नाम किए। भारतीय बल्लेबाजों ने उनकी जमकर धुनाई की थी।

एक ओवर में लुटाए 27 रन

जाहिद महमूद के एक ओवर में हैरी ब्रूक ने तीन चौके और दो छक्के सहित कुल 27 रन (6,4,4,4,6,3) रन बटोरे और एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का अपना इंग्लिश रिकॉर्ड एक दिन बाद या कहें 24 घंटे पूरे होने से पहले ही तोड़ दिया। इसी मुकाबले के पहले दिन महमूद ने सऊद शकील के एक ओवर में छह चौके जड़ने का कारनामा कर दिखाया था।

End of Feed