T20 World Cup 2024: जहीर खान ने चुनी टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया, एक नाम चौंकाने वाला

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 27, 2024, 06:49 PM IST

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने आगामी टी20 विश्व कप के लिए अपनी टीम इंडिया का चयन किया है। जानिए किन खिलाड़ियों पर जहीर ने जताया है भरोसा? 16 सदस्यीय टीम में एक नाम चौंकाने वाला।

KEY HIGHLIGHTS
  • जहीर खान ने चुनी है टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया
  • केवल एक विकेटकीपर को दी 16 सदस्यीय टीम में जगह
  • शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल में से एक का चयन करने की वकालत की

नई दिल्ली: भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने टी20 विश्व कप के लिए अपनी टीम में ऋषभ पंत को एकमात्र विकेटकीपर के रूप में चुना है जबकि वह बायें हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल को आक्रमण में एक नया आयाम जोड़ने के लिए अंतरराष्ट्रीय पदार्पण की जिम्मेदारी सौंपना चाहते हैं। जहीर का सबसे दिलचस्प चयन 26 वर्षीय दयाल का रहा जो घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का प्रतिनिधित्व करते हैं।

Indian Cricket team

भारतीय क्रिकेट टीम (साभार BCCI)

यश दयाल को मिलना चाहिए मौका

जहीर ने अपनी टीम चुनते समय मोहम्मद शमी की चोट को भी ध्यान में रखा है। जहीर ने ‘जियो सिनेमा’ से कहा,'यश दयाल का स्थान ‘फ्लोटिंग स्पॉट’ (अस्थायी) होगा क्योंकि मोहम्मद शमी टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। वह एक ऐसा गेंदबाज है कि अगर आप कभी भी किसी को गेंदबाजी के लगाना चाहते हैं तो उसे इस्तेमाल किया जा सकता है जैसे अगर सिराज की फॉर्म सही नहीं है।'

End of Feed