युवराज सिंह की क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम चिट्ठी, लिखा- आपका पक्का इरादा एक दूसरी ही कहानी बयां करता है

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं। इस दौरान युवराज ने रोनाल्डो को 'ट्रू लीजेंड' और पीढ़ियों को प्रेरित करने वाला खिलाड़ी बताया है। पुर्तगाल फुटबॉल टीम के कप्तान रहे रोनाल्डो ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से रिटायरमेंट का ऐलान किया।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व आलराउंडर युवराज सिंह ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो को संन्यास लेने के बाद अपनी शुभकामनाएं भेजीं। साथ ही रोनाल्डो एक असली लीजेंड और पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बताया। गुरुवार को रोनाल्डो द्वारा संन्यास की घोषणा किए जाने के बाद, युवराज ने इस पुर्तगाली फुटबॉलर को उनके शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए बधाई दी।

Yuvraj Singh and  Ronaldo

युवराज सिंह ने रोनाल्डो के लिए लिखा खास मैसेज।

अगस्त 2003 में कजाकिस्तान के खिलाफ एक सब्स्टिट्यूट के तौर पर अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले रोनाल्डो ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो मैसेज के जरिए अपने संन्यास का फैसला सुनाया। उन्होंने अपने 23 साल लंबे करियर में पुर्तगाल का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व और आभार व्यक्त किया।

End of Feed