भारत के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे की हुई सर्जरी, दो से तीन महीने तक मैदान से रहेंगे बाहर

Indian Batsman Ayush Mhatre Undergoes Surgery: भारत के युवा बल्लेबाज और मुंबई की रणजी टीम के उपकप्तान आयुष म्हात्रे की सर्जरी हो गई है। वो अब रणजी ट्रॉफी में मुंबई टीम को अपनी सेवाएं नहीं दे पाएंगे क्योंकि 2-3 महीने तक वो रिकवर करने के लिए मैदान से बाहर रहेंगे।

भारत की अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान और मुंबई के उप-कप्तान आयुष म्हात्रे की दाहिनी हैमस्ट्रिंग की चोट के लिए सर्जरी हुई है। उन्हें ठीक होने में दो से तीन महीने लग सकते हैं, जिसके चलते वे इतने समय तक खेल से बाहर रहेंगे। 11 अक्टूबर को चंडीगढ़ के खिलाफ मुंबई के रणजी ट्रॉफी सीजन के पहले मैच के दौरान, विकेटों के बीच दौड़ते समय आयुष म्हात्रे की दाहिनी हैमस्ट्रिंग में 'ग्रेड 4' का टियर (गंभीर चोट) आ गया था।

Ayush Mhatre Undergoes Surgery And Will Be Out Of Action For Three Months

आयुष म्हात्रे (Instagram/ayush_m255)

18 अप्रैल को IPL में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलते समय उनकी बाईं हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी, जिसके बाद वे काफी समय तक खेल से बाहर रहे थे। यह चोट लगने के बाद उनका यह पहला ही मैच था। BCCI के एक सूत्र ने PTI को बताया, "आयुष म्हात्रे की दाहिनी हैमस्ट्रिंग की सर्जरी कल (गुरुवार को) मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुई, जिसे डॉ. दिनशॉ पारदीवाला ने किया।"

End of Feed