Kolkata Weather Update: कोलकाता में 'येलो अलर्ट', क्या लगातार दूसरे मुकाबले में बारिश फिर बनेगी विलेन?

सुबह हुई भारी बारिश और 'येलो अलर्ट' के बावजूद ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाईट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच IPL 2026 का मुकाबला तय समय पर ही होने की उम्मीद है। AccuWeather के पूर्वानुमान के अनुसार, टॉस के समय बारिश की संभावना लगभग शून्य है। साथ ही आसमान साफ ​​या आंशिक रूप से बादल छाए रहने और मौसम सुहावना रहने की उम्मीद है, जिससे पूरे 40 ओवर का मैच खेला जा सकेगा।

Kolkata Weather Update, Aaj Kolkata Mausam: आईपीएल 2026 के 15वें मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेले जाने इस मुकाबले से पहले बारिश हुई थी। आईपीएल का एक मैच बारिश की भेंट चढ़ चुका है। पहले हुई भारी बारिश और 'येलो अलर्ट' के बावजूद केकेआर और एलएसजी के बीच का मुकाबला पूरा होने की पूरी उम्मीद है।

Weather

आज कोलकाता का मौसम।

AccuWeather के पूर्वानुमान के अनुसार, कोलकाता में सुबह के समय तेज बारिश और घने बादल छाए रहे। जिसके चलते आंधी-तूफान के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया था। हालांकि, जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, मौसम में काफी सुधार होने की संभावना है, जिससे खिलाड़ियों और प्रशंसकों, दोनों को राहत मिलेगी।

End of Feed