India vs England, Yashasvi Jaiswal Double Century: विशाखापट्टनम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में मेजबान टीम इंडिया बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही है। पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया ने 336 रन और 6 विकेट से आगे खेलना शुरू किया। मैच के दूसरे दिन भी टीम के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रही। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा। यशस्वी ने 277 गेंदों पर 18 चौके और 7 छक्के की मदद से दोहरा शतक जड़ा। वे तीसरे युवा भारतीय बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 22 साल 37 दिन पर दोहरा शतक जमाया है। उनसे पहले विनोद कांबली ने 21 साल 32 दिन पर दोहरा शतक जड़े थे, जबकि सुनील गावस्कर ने 21 साल 277 दिनों में दोहरा शतक जमाए थे। यशस्वी के इस पारी की बदौलत टीम इंडिया का स्कोर 350 के पार पहुंच गई है।
जश्न मनाते हुए यशस्वी जायसवाल।
यशस्वी का टेस्ट करियर में 500 रन पूरा
2023 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले यशस्वी जायसवाल लगातार रन बना रहे हैं। इंग्लैंड के दूसरे टेस्ट मुकाबले से पहले की बात करें तो यशस्वी ने 5 टेस्ट मैचों की 9 पारियों में कुल 60 की स्ट्राइक रेट और 45.66 की औसत से कुल 411 रन बनाए हैं। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ दोहरा शतक जड़ते ही उन्होंने टेस्ट करियर में 500 रन भी पूरे कर लिए हैं। वहीं, टी20 करियर पर नजर डालें तो यशस्वी ने 17 मैचों में 161.93 की स्ट्राइक रेट से कु 502 रन बना लिए हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ चूक गए थे शतक से
पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में यशस्वी जायसवाल शतक से चूक गए थे। यशस्वी ने 25 जनवरी 2024 को 80 रन बनाए थे, जबकि दूसरे मैच में महज 15 रन बनाकर आउट हो गए। अब उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे मुकाबले में ही दोहरा शतक जड़ दिया।
सबसे ज्यादा दोहरा शतक जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी
टीम इंडिया के लिए टेस्ट फॉर्मेट में सबसे ज्यादा दोहरा शतक विराट कोहली के नामा है। विराट कोहली ने 7 दोहरा शतक जड़े हैं, जबकि वीरेंद्र सहवाग 6 दोहरे शतक के साथ दूसरे नंबर पर हैं। सचिन तेंदुलकर ने भी 6 दोहरे शतक जमाए हैं। वे तीसरे नंबर पर हैं। इसके अलावा राहुल द्रविड़ 5 और सुनील गावस्कार 4 दोहरा शतक जमा चुके हैं।
