विराट कोहली से यशस्वी जायसवाल को मिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सफलता का मंत्र

यशस्वी जायसवाल ने बताया कि विराट कोहली ने उन्हें बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले कौन सी अहम सलाह दी है। विराट ने बताया है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सफलता के लिए यशस्वी को करना होगा कौन सा काम?

KEY HIGHLIGHTS
  • विराट कोहली ने दी यशस्वी को अहम सलाह
  • कहा लंबे समय तक खेलने के लिए डालो अच्छी आदतें
  • विराट से यशस्वी ने पूछा था खुद को मैनेज करने का फंडा

पर्थ: युवा भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अपने टेस्ट करियर की शानदार शुरुआत की है और उन्होंने कहा कि सुपरस्टार विराट कोहली की जीवन के हर पहलू में अनुशासित रहने की सलाह ही राष्ट्रीय टीम में लंबा करियर बनाने की उनकी महत्वाकांक्षा का मार्गदर्शक है।

Yashasvi Jaiswal

यशस्वी जायसवाल

अबतक शानदार रहा है यशस्वी का करियर

बाइस साल के जायसवाल ने अब तक सिर्फ 14 टेस्ट खेले हैं लेकिन इस दौरान उन्होंने तीन शतक और आठ अर्धशतक की मदद से 56 से अधिक की औसत से रन बनाए हैं। अब वह शुक्रवार से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रही पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला के लिए तैयार हैं। जायसवाल ने ‘बीसीसीआई.टीवी’ से कहा,'जब मैंने सीनियर क्रिकेट खेलना शुरू किया तो मैंने विराट पाजी से बात की कि वह खुद को कैसे मैनेज करते हैं।'

End of Feed