इरफान पठान ने फिर से की वनडे विश्व कप 2027 से पहले यशस्वी जायसवाल को मौके देने की वकालत

भारत के पूर्व ऑलराउंडर और कमेंटेटर इरफान पठान ने अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप की तैयारियों के मद्देनजर सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को पर्याप्त मौके देने का वकालत की है।

नई दिल्ली: भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का मानना है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे शृंखला में यशस्वी जायसवाल को पर्याप्त मौके दिए जाने चाहिए, ताकि वह अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप से पहले टीम के वैकल्पिक सलामी बल्लेबाज के रूप में खुद को स्थापित कर सकें। भारत 27 सितंबर से तीन अक्टूबर तक वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैच की वनडे शृंखला खेलेगा। इसके साथ ही तिरुवनंतपुरम में भारत के घरेलू सत्र की शुरुआत होगी।

Yashasvi Jaiswal Irfan Pathan

यशस्वी जायसवाल और इरफान पठान (फोटो क्रेडिट AI Generated/News Room Varified)

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज है खिलाड़ियों को परखने का मौका

पठान ने कहा कि यह सीरीज भारत के लिए अपनी ’बेंच स्ट्रेंथ’ को परखने का अच्छा अवसर है क्योंकि कई नियमित खिलाड़ी एशियाई खेलों में हिस्सा लेने के कारण उपलब्ध नहीं हैं। पठान ने ’जियोहॉटस्टार’ से कहा,'वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे के लिए यह भारत की मुख्य टीम नहीं है और मुझे लगता है कि यही सही तरीका है। बुमराह इसमें नहीं हैं, जबकि श्रेयस, अक्षर और वॉशिंगटन सुंदर सभी एशियाई खेलों में खेल रहे हैं। अगले साल विश्व कप से पहले आपके पास केवल कुछ ही मैच होंगे और उन मुकाबलों में आप अपनी ’बेंच स्ट्रेंथ’ भी परखना चाहेंगे।'

End of Feed