यशस्वी जायसवाल ने दृष्टिबाधित प्रशंसक रवि को दिया खास तोहफा, जीता फैंस का दिल

Yashasvi Jaiswal Wins Hearts: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच के दौरान यशस्वी जायसवाल का एक दिल जीतने वाला रुप देखने को मिला है। उन्होंने एक दृष्टिबाधित फैन को बल्ला गिफ्ट किया है।

Yashasvi Jaiswal Wins Hearts: भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे यशस्वी जायसवाल ने मैदान के बाहर भी अपने जज्बे और संवेदनशीलता से सभी का दिल जीत लिया है। उन्होंने एक दृष्टिबाधित प्रशंसक रवि की लंबे समय से पल रही ख्वाहिश को पूरा करते हुए उसे ऑटोग्राफ किया हुआ बल्ला भेंट किया, जिसकी चर्चा अब पूरे क्रिकेट जगत में हो रही है।

Yashasvi fan

यशस्वी जायसवाल (फोटो- BCCI)

लीड्स टेस्ट में मिलने की थी दिली तमन्ना

रवि नाम का यह दृष्टिबाधित बच्चा भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच से ही यशस्वी से मिलने की कोशिश कर रहा था। क्रिकेट को लेकर उसका जुनून और खासतौर पर यशस्वी की बल्लेबाज़ी के प्रति लगाव उसे हर दिन मैदान तक खींच लाता था।अंततः दूसरे टेस्ट के चौथे दिन उसकी यह ख्वाहिश पूरी हुई, जब यशस्वी खुद उससे मिलने पहुंचे और उसे अपने हस्ताक्षर वाला बल्ला उपहार में दिया।

End of Feed