MI vs RR: फॉर्म में लौटे यशस्वी, मुंबई के खिलाफ जड़ दिया आईपीएल का दूसरा शतक

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Apr 23, 2024, 12:33 AM IST

MI vs RR: यशस्वी जायसवाल ने फॉर्म में आने के संकेत दे दिए हैं। मुंबई के खिलाफ मैच में उन्होंने सीजन का पहला शतक जड़ दिया। उनके बल्ले से यह पारी चेज करते हुए आई है। इससे पहले उनका सर्वाधिक स्कोर 39 रन था।

KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई और राजस्थान का मुकाबला
  • यशस्वी जायसवाल ने 31 गेंद में जड़ा अर्धशतक
  • यह इस सीजन का उनका पहला अर्धशतक है।

MI vs RR: मुंबई इंडियंस के खिलाफ राजस्थान के ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसावल ने आईपीएल 2024 की अपनी पहली सेंचुरी जड़ दी। राजस्थान के सामने जीत के लिए मुंबई इंडियंस ने 180 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में राजस्थान ने शानदार शुरुआत की। यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर ने पावरप्ले में तेजी से रन बटोरे और अपनी टीम का स्कोर 61 तक पहुंचा दिया। हालांकि, जोस बटलर 25 गेंद पर 35 रन बनाकर आउट हो गए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी की।

yashasvi jaiswal first fifty ipl 2024

यशस्वी जायसवाल (साभार-IPL)

यशस्वी ने जड़ा सीजन का पहला शतक

यशस्वी जायसवाल ने मुंबई के खिलाफ इस सीजन का पहला शतक 59 गेंद में जड़ दिया। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 7 छक्के लगाए। यह आईपीएल करियर का उनका दूसरा शतक है। वह 60 गेंद में 104 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके दोनों शतक मुंबई इंडियंस के खिलाफ ही आए हैं। इससे पहले उन्होंने आईपीएल 2023 में मुंबई के खिलाफ 62 गेंद में 124 रन की पारी खेली थी। हालांकि, उस मैच में राजस्थान को हार मिली थी। इससे पहले उन्होंने 31 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 50 रन से 100 तक का सफर 29 गेंद में पूरा किया। यह इस सीजन का उनका सर्वाधिक स्कोर भी है। इससे पहले इस सीजन यशस्वी का हाईएस्ट स्कोर 39 रन था जो उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ बनाया था।

End of Feed