यशस्वी जायसवाल ने तोड़ दिया विराट कोहली का WTC रिकॉर्ड

Yashasvi Jaiswal Breaks WTC Run Record Of Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने भारत-न्यूजीलैंड पहले टेस्ट की पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी के दौरान एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। यशस्वी ने अपनी 85 रनों की पारी के दौरान भारत के महान बल्लेबाज विराट कोहली का विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) रन रिकॉर्ड तोड़ डाला है।

KEY HIGHLIGHTS
  • न्यूजीलैंड बनाम भारत पहला टेस्ट मैच
  • यशस्वी जायसवाल ने खेली 85 रनों की धुआंधार पारी
  • यशस्वी ने तोड़ा विराट कोहली का WTC रिकॉर्ड

Yashasvi Jaiswal Ne Toda Virat Kohli Ka Record: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे टेस्ट सीरीज के पहले मैच के दूसरे दिन जब टीम इंडिया के गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को 368 रनों पर समेट दिया, इसके बाद भारतीय बल्लेबाज कठिन चुनौती के बीच जवाब देने उतरे। भारत के लिए यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल (KL Rahul) की जोड़ी ओपनिंग करने उतरी। दोनों के बीच चल रही अच्छी साझेदारी यशस्वी के विकेट के साथ टूट जरूर गई, लेकिन पवेलियन लौटने से पहले यशस्वी जायसवाल ने एक बहुत खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

Yashasvi Jaiswal Breaks WTC Runs Record Of Virat Kohli

यशस्वी जायसवाल ने तोड़ा विराट कोहली का WTC रिकॉर्ड (Instagram/indiancricketteam)

युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज के रूप में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। जायसवाल ने अब तक खेले गए 31 WTC मैचों की 57 पारियों में कुल 2,631 रन बना लिए हैं। वेलिंगटन टेस्ट की पहली पारी में, 20 ओवर पूरे होने तक यशस्वी जायसवाल 63 गेंदों पर 43 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। कोहली ने 46 WTC मैचों की 79 पारियों में 2,617 रन बनाए थे और भारत को 2021 के WTC फाइनल तक पहुंचाया था। WTC में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में जायसवाल फिलहाल पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने 12 जुलाई 2023 को रोसेउ में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के लिए अपना टेस्ट डेब्यू किया था।

End of Feed