IND vs ZIM: प्लेइंग-11 में वापसी करते ही यशस्वी जायसवाल ने मचाया धमाल, रोहित शर्मा को इस मामले में पीछे छोड़ा

यशस्वी जायसवाल ने जिंबाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले की प्लेइंग-11 में एंट्री करते ही साल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस रेस में उन्होंने इब्राहिम जादरान और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा।

KEY HIGHLIGHTS
  • यशस्वी ने जिंब्बावे के खिलाफ खेली 27 गेंद में 36 रन की पारी
  • बने साल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
  • रोहित शर्मा और इब्राहिम जादरान को पीछे छोड़ा

टी20 विश्व कप 2024 के दौरान बेंच पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करने वाले बांए हाथ के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने जिंब्बावे के खिलाफ सीरीज के तीसरे टी20 में प्लेइंग-11 में वापसी की। मैदान पर वापसी करते ही यशस्वी ने 27 गेंद में 36 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के जड़े।

Yashasvi Jaiswal

यशस्वी जायसवाल (साभार Zimbabwe Cricket)

साल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

यशस्वी ने अपनी इस पारी के दौरान साल 2024 में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने के मामले में अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान को पीछे छोड़ दिया। यशस्वी के नाम साल 2024 में तीनों फॉर्मेट में कुल 848 रन हो गए हैं। जादरान के नाम 844 रन हैं। इस सूची में रोहित शर्मा और श्रीलंका के कुसल मेंडिस 833 रन के साथ तीसरे पायदान पर हैं। वहीं अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज 773 रन के साथ चौथे और पाकिस्तान के बाबर आजम 709 रन के साथ पांचवें पायदान पर हैं।

End of Feed