IND vs ZIM: सस्ते में आउट हुए फिर भी यह बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर गए यशस्वी जायसवाल

Yashasvi Jaiswal Record: जिम्बाब्वे के खिलाफ 5वें टी20 मैच में यशस्वी जायसवाल भले ही केवल 12 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन उन्होंने इतिहास रच दिया। उन्होंने सिकंदर रजा की पहली दो गेंद पर दो छक्का मारकर पारी की शुरुआत की।

Yashasvi Jaiswal Record: जिम्बाब्वे के खिलाफ 5वें और आखिरी मुकाबले में भले ही यशस्वी जायसवाल पहले ही ओवर में आउट हो गए, लेकिन उन्होंने आउट होने से पहले एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे इस मुकाबले में मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पिछले मैच की तरह भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल और गिल ने पारी की शुरुआत की।

Cricket News Hindi, khel samachar, sports news hindi

यशस्वी जायसवाल (साभार-BCCI)

जायसवाल ने अपनी पारी वहीं से शुरू की जहां उन्होंने चौथे टी20I में छोड़ा था। उन्होंने मैच की पहली दो गेंद पर दो छक्का जड़ा। उन्होंने सिकंदर रजा की पहली गेंद पर छक्का लगाया। बाद में, अंपायर ने इस गेंद को नो-बॉल करार दिया। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ने फ्री-हिट का पूरा इस्तेमाल किया और अगली गेंद पर भी छक्का जड़ दिया।

End of Feed