चोटिल हर्षित राणा की जगह भारतीय टी20 टीम में यश ठाकुर की हुई एंट्री, जानिए इस शानदार गेंदबाज के आंकड़े

Yash Thakur to Replace Harshit Rana In India T20 Squad: भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज और जापान में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए चोटिल हर्षित राणा की जगह भारतीय टी20 टीम में यश ठाकुर को शामिल किया गया है।

भारत और अफगानिस्तान के बीच नई दिल्ली में शुरू होने वाली तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज (IND vs AFG T20I Series 2026) से ठीक पहले टीम इंडिया को तब करारा झटका लगा जब पेसर हर्षित राणा (Harshit Rana) चोट लगने के कारण सीरीज से बाहर हो गए। अब चयनकर्ताओं के सामने चुनौती थी कि वो लय में दिख रहे हर्षित की जगह किसको टीम में फिट करें। आखिरकार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफ़गानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज और जापान में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) के लिए भारतीय टी20 टीम में हर्षित राणा की जगह यश ठाकुर को शामिल किया है।

Yash Thakur to replace Injured Harshit Rana for IND vs AFG T20 And Asian Games

भारतीय टी20 टीम में हर्षित राणा की जगह लेंगे यश ठाकुर

गौरतलब है कि, 7 सितंबर को एक मैच सिमुलेशन के दौरान बॉलिंग करते समय 'रेक्टस फेमोरिस' में खिंचाव (स्ट्रेन) आने के कारण तेज गेंदबाज हर्षित राणा टीम से बाहर हो गए थे। ये नई चोट उन कई मुश्किलों में एक और है जिनका सामना हर्षित राणा ने इस साल किया है।

End of Feed