5 छक्के खाने के बाद मुश्किल हो गया था घरवालों का जीना, अब टीम इंडिया में जगह मिलने पर दी प्रतिक्रिया

बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया में पहली बार तेज गेंदबाज यश दयाल को जगह मिली। उनके इस सेलेक्शन पर यश दयाल के पिता की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने बताया कि कैसे आईपीएल के दौरान जब उनके बेटे को 5 छक्के लगे थे तो उनका जीना मुहाल हो गया था।

चंद्रपाल दयाल ने लगभग एक साल तक दोपहर में अपने घर से बाहर निकलना छोड़ दिया था क्योंकि इंडियन प्रीमियर लीग में उनके बेटे यश दयाल के खिलाफ रिंकू सिंह के बल्ले से निकले लगातार पांच छक्कों के बाद उन्हें स्कूल के बच्चों के ताने सुनने पड़ते थे। प्रयागराज के कर्बला मस्जिद के पास स्थित उनके घर के पास से दोपहर के समय जब स्कूल की बस गुजरती थी जो बच्चे ‘रिंकू सिंह.... रिंकू सिंह .... पांच छक्के.....पांच छक्के’ का नारा लगाते हुए जाते थे।

cricket news, sports news, sports news hindi, khel samachar

यश दयाल (साभार-IPL/BCCI)

बच्चों का यह बर्ताव चंद्रपाल को अहमदाबाद की उस निराशाजनक शाम की यादों को ताजा कर देता था। इस एक ओवर के बाद जहां रिंकू सिंह राष्ट्रीय नायक बन कर उभरे वही यश दयाल को चुनौतीपूर्ण समय का सामना करना पड़ा था। इलाहाबाद में महालेखाकार कार्यालय के सेवानिवृत्त अधिकारी चंद्रपाल की आवाज 2023 की उस घटना को याद कर रुंध गई। उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे लिए वो एक हादसा था।’’

End of Feed