WTC Points Table: वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के बाद कैसा है WTC प्वाइंट्स टेबल का ताजा हाल

WTC Points Table: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल में टीम इंडिया की रैकिंग में कोई बदलाव नहीं आया है। इस सीरीज जीत के बाद अंकों में तो इजाफा हुआ है, लेकिन सीरीज से पहले भी टीम तीसरे पायदान पर ही थी। अब प्वाइंट्स टेबल का ताजा हाल इस प्रकार है।

WTC Points Table: भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर दूसरा टेस्ट 7 विकेट से जीत लिया। भारत के सामने जीत के लिए 121 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने केएल राहुल की नाबाद अर्धशतकीय पारी (58) के दम पर 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। राहुल के अलावा साई सुदर्शन ने 39 रन की पारी खेली। इससे पहले वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में पहली बार अच्छी बल्लेबाजी की और 390 रन का स्कोर खड़ा किया। इससे पहले भारतीय टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर 5 विकेट के नुकसान पर 518 रन बनाए। जायसवाल ने 175 जबकि गिल ने नाबाद 129 रन की पारी खेली। इस जीत के साथ ही भारत ने दो मैच की टेस्ट सीरीज को 2-0 से जीत लिया। सीरीज जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल में अंकों की तो बढ़ोतरी हुई, लेकिन अब भी टीम इंडिया WTC प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है।

wtc point table

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट्स टेबल (साभा-BCCI)

नंबर 3 पर है टीम इंडिया

इस सीरीज जीत के बाद टीम इंडिया को 12 अंक का फायदा हुआ। अब उसके 7 मैच में 4 जीत और 2 हार हैं। एक मुकाबला ड्रॉ रहा था। 52 अंक और 61.90 जीत प्रतिशत के साथ नंबर 3 पर है। अब भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में खेलना है, जहां उसके पास एक और मौका होगा।

End of Feed