क्या अपने मकसद को पूरा कर सकी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप? आईसीसी के सीईओ ने दिया बड़ा बयान

आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता ने गुरुवार को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अपने मकसद में खरा उतरने को लेकर बड़ा बयान दिया है। जानिए उन्होंने क्या कहा?

मुंबई: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के सीईओ संजोग गुप्ता ने गुरुवार को कहा कि अब तक हुए तीन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल ने खेल के पारंपरिक प्रारूप के लिए सबसे बड़ी प्रतियोगिता बनाने के मकसद को निश्चित रूप से पूरा किया है। न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका ने एक-एक बार डब्ल्यूटीसी जीता है जबकि भारत दो बार उप विजेता रहा है।

Temba Bavuma

टेम्बा बावुमा

गुप्ता ने कहा कि पिछले सत्र के फाइनल में भारत और इंग्लैंड की गैरमौजूदगी के बावजूद ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच के दौरान लॉर्ड्स का स्टेडियम भरा हुआ था जो वैश्विक संचालन संस्था के लिए ऐतिहासिक पल था। गुप्ता ने यहां ‘एबी इनबेव इंडिया (बडवाइजर 0.0) के साथ आईसीसी की वैश्विक साझेदारी की घोषणा के दौरान कहा,'विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का मकसद सिर्फ एक पांच जमा एक दिनी मुकाबला होने से कहीं अधिक है जिसमें दो सर्वश्रेष्ठ टीमें इस प्रारूप के सबसे बड़े इनाम के लिए मुकाबला करती हैं। बल्कि यह फाइनल से पहले के दो वर्षों के टेस्ट क्रिकेट को एक संदर्भ देना है।'

End of Feed