WTC Final Date: आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की तारीख व जगह का हुआ ऐलान

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 8, 2023, 10:24 PM IST

ICC World Test Championship Final (WTC Final 2023): आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा, इसका आईसीसी ने बुधवार को ऐलान कर दिया। टेस्ट की इस सबसे बड़ी ट्रॉफी को हासिल करने की टक्कर द ओवल मैदान पर 11 जून 2023 को होगी। देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीमें वहां तक पहुंचेंगी।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को पुष्टि की कि शीर्ष दो टेस्ट टीम के बीच दूसरी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल सात से 11 जून तक द ओवल में खेला जाएगा जबकि 12 जून रिजर्व दिन होगा। द ओवल ने 100 से अधिक टेस्ट मैच की मेजबानी की है और जून में आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका की शीर्ष दो टीम यहां आमने सामने होंगी। आईसीसी डब्ल्यूटीसी फाइनल टेस्ट कैलेंडर का शीर्ष मुकाबला है।

WTC Final date revealed

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तारीख घोषित (AP)

आईसीसी डब्ल्यूटीसी की शीर्ष दो टीम का फैसला दो साल में 24 श्रृंखला और 61 टेस्ट मैच खेलने के बाद होगा। फाइनल खेलने वाली शीर्ष दो टीम का फैसला अभी नहीं हुआ है लेकिन अगले कुछ हफ्तों में कई महत्वपूर्ण मुकाबले होने हैं जिनसे शीर्ष दो टीम का फैसला होगा। ऑस्ट्रेलिया अभी अंक तालिका में शीर्ष पर चल रहा है जबकि भारत दूसरे स्थान पर है। ये दोनों टीम गुरुवार से नागपुर में चार टेस्ट की श्रृंखला खेलेंगी।

End of Feed