WTC Final: सचिन तेंदुलकर ने ओवल की पिच को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- इन गेंदबाजों को मिलेगा फायदा

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 6, 2023, 07:28 PM IST

WTC Final 2023, Sachin Tendulkar Big Statement: लंदन के द ओवल पर 7 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले की शुरुआत होगी। इसमें भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। इस मुकाबले के शुरू होने से पहले भारत के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने भारतीय टीम को द ओवल की पिच रिपोर्ट को लेकर बड़ी जानकारी दी।

WTC Final 2023, Sachin Tendulkar Big Statement: भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने कहा कि ओवल की पिच के स्पिनरों के लिए अनुकूल होने के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार से शुरू होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में भारत अधिक आत्मविश्वास के साथ उतरेगा। भारत के पास रवि अश्विन और रवींद्र जडेजा के रूप में दो शानदार स्पिनर हैं और तेंदुलकर ने कहा की पिच को देखते हुए भारत फायदे में दिखता है।

WTC Final 2023

भारतीय टीम के खिलाड़ी। (फोटो- बीसीसीआई के ट्विटर से)

सचिन ने कहा, ‘भारतीय टीम खुश होगी कि वह ओवल में खेलने जा रही है। ओवल की पिच की प्रकृति इस तरह से है कि वह मैच आगे बढ़ने के साथ स्पिनरों को मदद पहुंचाती है। इसलिए स्पिनरों की भूमिका अहम होगी।’ सचिन ने अपनी वेबसाइट 100 एमबीस्पोर्ट्स से कहा,‘इसके लिए जरूरी नहीं है कि हमेशा टर्निंग विकेट की ही जरूरत पड़े। कभी-कभी स्पिनर पिच से मिल रही उछाल का भी फायदा उठाते हैं। उन्हें बादल छाए रहने की परिस्थितियों में भी पिच से मदद मिल सकती है तथा काफी कुछ गेंद के चमकदार हिस्से पर निर्भर करता है। इन सब कारणों से ओवल भारत के लिए अच्छा स्थान है।’ भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 2021 में ओवल में 157 रन से जीत दर्ज की थी और तेंदुलकर ने कहा कि उसमें से जुड़ी अच्छी यादें भारत के काम आएंगी।

End of Feed