रोहित शर्मा ने हासिल की खास उपलब्धि, सचिन और सहवाग के बाद तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jun 10, 2023, 07:54 PM IST

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चौथे दिन एक खास उपलब्धि हासिल कर ली। उन्होंने बतौर ओपनर बल्लेबाज 13,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे कर लिए हैं। वह ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। भारत के सामने फाइनल जीतने के लिए 444 रन का लक्ष्य है।

KEY HIGHLIGHTS
  • रोहित शर्मा बने 13 हजारी
  • सचिन और सहवाग के बाद बने तीसरे भारतीय
  • बतौर ओपनर हासिल की उपलब्धि

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले के चौथे दिन एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। उन्होंने बतौर ओपनर भारत के लिए खेलते हुए 13,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे कर लिए हैं। पहली पारी में केवल 15 रन बनाने वाले रोहित ने दूसरी पारी में अच्छी शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने बतौर ओपनर यह उपलब्धि हासिल की। हालांकि, दूसरी पारी में भी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले विकेट के लिए गिल और रोहित केवल 41 रन ही जोड़ पाए।

ROHIT SHARMA 13,000 RUN

रोहित शर्मा (साभार-AP)

तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने

बतौर ओपनर भारत के लिए 13,000 रन बनाने वालों की सूची में वह तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इससे पहले इस सूची में विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

End of Feed