WTC FINAL: टीम इंडिया के खिलाफ फाइनल से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, ये दिग्गज बाहर

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 4, 2023, 07:15 PM IST

WTC Final 2023, Josh Hazlewood: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को भारत के खिलाफ होने वाले आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले करारा झटका लगा है। टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोट से पूरी तरह से उबरने मे नाकाम रहने के बाद फाइनल मुकाबले से बाहर हो गये हैं।

WTC Final 2023: अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड मांसपेशियों के खिंचाव की चोट से पूरी तरह से उबरने मे नाकाम रहने के बाद भारत के खिलाफ आगामी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल से बाहर हो गये।

Josh Hazlewood out of WTC Final 2023 due to injury

जोश हेजलवुड

हेजलवुड को यह चोट इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान लगी थी। द ओवल में सात से 11 जून तक खेले जाने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल में उनकी जगह टीम में तेज गेंदबाज माइकल नेसर को शामिल किया गया है।

End of Feed