WPL 2026: WPL में हैट्रिक मतलब 'शर्मा जी की बेटी', 4 सीजन में है गजब का कनेक्शन

WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में रविवार की शाम उस वक्त यादगार बन गई जब दिल्ली कैपिटल्स की युवा गेंदबाद नंदिनी शर्मा ने यूपी के खिलाफ मैच में एक ही ओवर में 4 विकेट ले लिए। चलिए जानते हैं विमेंस प्रीमियर लीग में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज कौन-कौन हैं?

विेमेंस प्रीमियर लीग में रविवार को गुजरात और दिल्ली के बीच खेले गए मुकाबले में भले ही दिल्ली को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन फैंस को आखिरी गेंद तक एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इस मुकाबले में हारकर भी दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल रही नंदिनी शर्मा ने इतिहास रच दिया। उन्होंने गुजरात के खिलाफ मैच में आखिरी ओवर में 4 विकेट सहित 5 विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए अपना पहला हैट्रिक भी लिया। इसके साथ ही विमेंस प्रीमियर लीग में हैट्रिक लेने वाली वह चौथी गेंदबाज बन गईं। नंदिनी शर्मा ने 4 ओवर की गेंदबाजी में 33 रन खर्चे और 5 विकेट चटकाया। हालांकि, उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा।

nandini sharma

नंदिनी शर्मा (साभार-WPL)

विमेंस प्रीमियर लीग का पहला हैट्रिक

विमेंस प्रीमियर लीग का पहला हैट्रिक इसी वोंग ने पहले सीजन में लिया था। उन्होंने यह हैट्रिक मुंबई इंडियंस के लिए यूपी वॉरियर्ज के खिलाफ लिया था जिसके चलते यूपी की टीम बाहर हो गई थी। दूसरी हैट्रिक यूपी की दीप्ति शर्मा ने लिया था। उन्होंने दूसरे सीजन में यह कारनामा किया था। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ यह कारनामा किया था। विमेंस प्रीमियर लीग की तीसरी हैट्रिक ग्रैस हैरिस ने ली थी। हैरिस ने दिल्ली के खिलाफ साल 2025 में यह कारनामा किया था। अब तक विमेंस प्रीमियर लीग में 4 हैट्रिक लिए गए हैं, जिसमें से दो हैट्रिक शर्मा जी की बेटी के नाम रहे हैं।

End of Feed