WPL 2027 Retention List: विमेंस प्रीमियर लीग की सभी 5 टीमों ने जारी की रिटेंशन लिस्ट, 28 अक्टूबर को होगा ऑक्शन

WPL 2027 Retention List: विमेंस प्रीमियर लीग 2027 से पहले सभी 5 टीमों ने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। आरसीबी ने अपने स्टार ऑलराउंडर एलिस पेरी को रिटेन किया है।

WPL 2027 Retention List: विमेंस प्रीमियर लीग 2027 से पहले सभी 5 टीमों ने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। सभी टीमों को 18 खिलाड़ियों का स्क्वॉड तैयार करना है। एक टीम में 6 से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी नहीं हो सकते हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने 6 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है, जिसमें एलाना किंग, एडला सुजना, लिजेल ली, प्रगति सिंह, स्नेह राणा और तानिया भाटिया को रिलीज किया है। इस बार इस टीम ने 13 खिलाड़ियों को रिटेन किया है जिसमें 6 विदेशी खिलाड़ी शामिल है।

WPL 2027 RETENTION

विमेंस प्रीमियर लीग रिटेंशन लिस्ट (साभार-x)

दिल्ली कैपिटल्स रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट (Delhi Capitals Release And Retained Players List)

भारतीय: जेमिमा रॉड्रिग्स, शेफाली वर्मा, दीया यादव, निकी प्रसाद, मिन्नू मणि, एन चरनी, ममता मदिवाला, नंदिनी शर्मा

End of Feed