WPL 2027 Schedule: 14 जनवरी से शुरू होगा WPL का 5वां सीजन, यहां देखें पूरा शेड्यूल

विमेंस प्रीमियर लीग का 5वां सीजन 14 जनवरी से शुरू हो रहा है। 7 फरवरी तक चलने वाले इस सीजन का पहला मुकाबला आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। कुल 22 मैच खेले जाएंगे।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के पांचवें सीजन के कार्यक्रमों की घोषणा कर दी है। इस बार का सीजन 14 जनवरी से 7 फरवरी 2027 के बीच खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट दो वेन्यू वडोदरा और मुंबई में होगा। दोनों वेन्यू पर 11-11 मैच खेले जाएंगे। सीजन का पहला मुकाबला गुरुवार, 14 जनवरी को वडोदरा में खेला जाएगा। ओपनिंग मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच होगा। 14-24 जनवरी के बीच सभी मुकाबले वडोदरा में खेले जाएंगे।

WPL 2027 Schedule: 14 जनवरी से शुरू होगा WPL का 5वां सीजन, यहां देखें पूरा शेड्यूल

24 जनवरी के बाद के मैच मुंबई में होंगे, जहां क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया का ब्रेबोर्न स्टेडियम 26 जनवरी से बाकी 11 मैच होस्ट करेगा। लीग स्टेज 3 फरवरी तक चलेगा, जिससे प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए मुकाबला तय होगा।

End of Feed