WPL 2026, UPW vs GG Match Preview: यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स एक दूसरे के खिलाफ करेंगी अपने चौथे सीजन के अभियान की शुरुआत

विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन के दूसरे मुकाबले में शनिवार को यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स के बीच नवी मुंबई में दिन के पहले मुकाबले में भिड़ंत होंगी। जानिए मैच से जुड़ी टीमों का हाल।

नवी मुंबई: यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स की टीम शनिवार को नवी मुंबई में अपने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) अभियान की शुरुआत करेंगी और पिछले सत्र में विपरीत प्रदर्शन के बाद दोनों टीमें पहले खिताब की तलाश में होंगी। यूपी वॉरियर्स नयी कप्तान मेग लैनिंग पर बहुत अधिक निर्भर रहेगी क्योंकि उनकी कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स लगातार तीन फाइनल में पहुंची थी। टीम पिछले तीन सत्र में तीसरे, चौथे और फिर तालिका में निचले स्थान पर रही थी और उसकी निगाहें इस लगातार गिरावट को रोकने की है।

Meg Lanning and Ashleigh gardner

मेग लेनिंग और एशले गार्डनर

नए सिरे से गठित हुई हैं दोनों टीम

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज के आने से टीम में स्पष्टता आने की उम्मीद है। टीम पिछले साल कप्तान एलिसा हीली की गैरमौजूदगी में संतुलन और निरंतरता के लिए संघर्ष कर रही थी। हालांकि वॉरियर्स के टीम संयोजन को लेकर सवाल बने हुए हैं, विशेषकर विकेटकीपिंग विभाग में जिसमें शिप्रा गिरी एकमात्र विशेषज्ञ विकल्प हैं। शीर्ष पर फोबे लिचफील्ड लचीलापन प्रदान करती हैं और उनके किरण नवगिरे के साथ साझेदारी करने की संभावना है। लैनिंग और हरलीन देओल की मौजूदगी वाला मध्यक्रम प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाने में महत्वपूर्ण होगा।

End of Feed