GG vs DC, WPL 2025: सोफी डिवाइन की आतिशी पारी के दम पर गुजरात जाइंट्स ने दी दिल्ली को पटखनी, दर्ज की लगातार दूसरी जीत

गुजरात जायंटस ने दिल्ली कैपिटल्स को रविवार को खेले गए मुकाबले में 4 रन के करीबी अंतर से मात देकर विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। ऐसा रहा मैत के पल पल का रोमांच।

नवी मुंबई: सलामी बल्लेबाज सोफी डिवाइन ने तूफानी अर्धशतक जड़ने के बाद अंतिम ओवर में धारदार गेंदबाजी करके गुजरात जाइंट्स को महिला प्रीमियर लीग में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स पर चार रन की रोमांचक जीत दिलाई। गुजरात की यह दो मैच में दूसरी जीत है जबकि दिल्ली को दो मैच में दूसरी हार का सामना करना पड़ा। गुजरात के 210 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम सलामी बल्लेबाज लिजेल ली (86 रन, 54 गेंद, 12 चौके, तीन छक्के) और लॉरा वोलवार्ट (77 रन, 38 गेंद, नौ चौके, तीन छक्के) के अर्धशतक और दोनों के बीच दूसरे विकेट की 90 रन की साझेदारी के बावजूद पांच विकेट पर 205 रन ही बना सकी।

Gujarat Giants

गुजरात जायंट्स (फोटो क्रेडिट WPL X)

दिल्ली को अंतिम ओवर में जीत के लिए सिर्फ सात रन की जरूरत थी जबकि उसके सात विकेट शेष थे लेकिन डिवाइन ने वोलवार्ट और कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स (15) को आउट करके अपनी टीम को जीत दिला दी। गुजरात जाइंट्स की ओर से डिवाइन ने 21 जबकि राजेश्वरी गायकवाड़ ने 34 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए। गुजरात जाइंट्स ने सलामी बल्लेबाज डिवाइन (95 रन, 42 गेंद, आठ छक्के, सात चौके) और कप्तान एशलेग गार्डनर (49 रन, 26 गेंद, तीन छक्के, चार चौके) की पारियों से 209 रन बनाए। डिवाइन ने बेथ मूनी (19) के साथ पहले विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी भी की।

End of Feed