WPL 2024 Playoffs: जानिए कब,कहां और किसके बीच खेले जाएंगे प्लेऑफ दौर के मुकाबले, ऐसा है पूरा कार्यक्रम

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 15, 2024, 07:02 AM IST

WPL 2024 Playoffs Rules in Hindi: दिल्ली कैपिटल्स की गुजरात जायंट्स के बाद विमेंस प्रीमियर लीग 2024 के प्लेऑफ दौर के मुकाबलों की निर्णय हो गया। जानिए विमेंस प्रीमियर लीग के प्लेऑफ मुकाबले कब,कहां और किसके बीच खेले जाएंगे?

WPL 2024 playoffs Matches: विमेंस प्रीमियर लीग के लीग चरण का अंत अरुण जेटली स्टेडियम में मेजबान दिल्ली कैपिटल्स की गुजरात जायंट्स के खिलाफ 7 विकेट के अंतर से जीत के साथ हुई। दिल्ली कैपिटल्स की यह 8 मैच में छठी जीत थी। इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स की टीम अंक तालिका में 12 अंक के साथ पहले पायदान पर रही। इसके साथ दिल्ली कैपिटल्स की टीम लगातार दूसरी पार टेबल टॉपर रही और सीधे फाइनल में प्रवेश किया।

Delhi Capitals

दिल्ली कैपिटल्स (साभार WPL)

WPL 2024 Playoffs Teams: प्लेऑफ में पहुंची मुंबई और आसीबी

प्लेऑफ दौर में पहुंचने वाली दूसरी टीम डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियन्स और तीसरी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर रही। मुंबई इंडियन्स ने लीग दौर के 8 मैच में से 5 में जीत दर्ज की और 10 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही। वहीं आरसीबी 8 मैच में 4 जीत और 4 हार के साथ तीसरे पायदान पर रही।

End of Feed