WPL 2024, RCB vs UPW Pitch Report And Bengaluru Weather Forecast Today Match: आज से विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल 2024) के दूसरे सीजन का दूसरा मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और यूपी वॉरयर्स के बीच खेला जाएगा है। इस सीजन का दूसरा मुकाबला आज रात 7.30 बजे से बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की कप्तान होंगी भारतीय स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) और यूपी वॉरियर्स की कमान ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एलिसा हीली(Alyssa Healy) के हाथों में होगी।
आरसीबी बनाम यूपी वॉरियर्स
अगर इन दोनों टीमों के आंकड़ों की बात की जाए तो अब तक आरसीबी और यूपी वॉरियर्स की महिला टीमें WPL इतिहास में दो बार आमने-सामने आई हैं। दोनों टीमें एक दूसरे को एक-एक बार मात देने में सफल हुई हैं। पिछले सीजन में पहली बार दोनों टीमें जब भिड़ी थीं तब बाजी यूपी वॉरियर्स के हाथ लगी थी। जीत के लिए यूपी को 139 रन का लक्ष्य मिला था जिसे उसने कप्तान हीली की 47 गेंद में 96 रन की पारी की बदौलत हासिल कर लिया था। इसके बाद जब दोबारा दोनों की आमना-सामना हुआ तो आरसीबी को जीत के लिए 136 रन का लक्ष्य मिला जिसे उसने कनिका अहूजा की 46(30) की पारी की बदौलत हासिल करके हिसाब बराबर कर लिया था। ऐसे में जब नए सीजन में दोनों टीमों की भिड़ंत होगी तो दोनों एक दूसरे को पटखनी देने के इरादे से मैदान में उतरेंगी। आइए अब जानते हैं कि इस सीजन के दूसरे मुकाबले के लिए आज कैसी रहेगी चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच और कैसा रहेगा बेंगलुरू के मौसम का हाल?
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस डब्ल्यूपीएल 2024 मैच की पिच रिपोर्ट (RCB vs UPW Pitch Report)
आज डब्ल्यूपीएल के दूसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और यूपी वॉरियर्स के बीच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगी। सीजन के पहले मुकाबले में रनों की जमकर बारिश हुई। पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत के लिए मिले 172 रन के लक्ष्य को मुंबई इंडियन्स ने आखिरी गेंद में हासिल करके जीत दर्ज की। बेंगलुरू के मैदान पर लक्ष्य का पीछा करना आसान होता है ऐसे में ओस की संभावना के बीच टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। बल्लेबाजों का एक बार फिर बोलबाला दिखेगा और टीमें बल्लेबाजी के लिए मुफीद पिच पर बड़ा स्कोर खड़ा करने की कोशिश करेंगी। पिच से शुरुआत में में तेज गेंदबाजों को और बीच के ओवरों में स्पिनर्स को मदद मिल सकती है।
आज कैसा होगा बेंगलुरू का मौसम? (Bengaluru Weather Today)
आरसीबी और यूपी वॉरियर्स के बीच डब्ल्यूपीएल 2024 का पहला मुकाबला रात 7.30 बजे से खेला जाना है। आइए बेंगलुरू के मौसम की बात भी कर लेते हैं। बेंगलुरू में आज दिन भर अच्छी धूप खिली रहेगी। अच्छी बात ये है कि बारिश का कोई अनुमान नहीं जताया गया है। इसके अलावा उमस भी बहुत कम रहेगी जो खिलाड़ियों के लिए अच्छी स्थिति रहेगी। आज बेंगलुरू का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहेगा, वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेंटीग्रेड तक गिरने का अनुमान है। मैच के दौरान तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
आरसीबी और यूपी वॉरियर्स की महिला टीमें
