Mumbai W vs Delhi W: मुंबई इंडियन्स की विजयी शुरुआत, आखिरी गेंद पर सजना के शानदार छक्के की बदौलत दी दिल्ली कैपिटल्स को मात

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 24, 2024, 08:05 AM IST

Mumbai Indians beat Delhi capitals by 4 wickets in WPL 2024: डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस ने विमंस प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन के उद्धाटन मुकाबले में पिछले बार की फाइनलिस्ट दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से मात देकर सीजन में विजयी शुरुआत की है।

Mumbai Indians beat Delhi capitals by 4 wickets in WPL 2024: विमेंस प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन की धमाकेदार शुरुआत डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियन्स की दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आखिरी बॉल में विजयी छक्के वाली जीत के साथ हुई। जीत के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियन्स के सामने 171 रन का लक्ष्य रखा था। जिसे मुंबई ने यस्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर के अर्धशतकों और सजीवन सजना के शानदार छक्के की बदौलत हासिल कर लिया। पिछले सीजन के फाइनल में भी दोनों टीमों के बीच मुकाबला हुआ था जिसमें बाजी मुंबई इंडियन्स के हाथ लगी थी।

Harmanpreet Kaur

हरमनप्रीत कौर(साभार WPL)

Mumbai W vs Delhi W: पहले ही ओवर में मुंबई ने गंवाया पहला विकेट

जीत के लिए 172 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियन्स की शुरुआत बेहद खराब रही। पारी की दूसरी ही गेंद पर हैली मैथ्यूज मारीजान कप की गेंद पर विकेट के पीछे लपकी गईं। वो अपना खाता नहीं खोल सकी। इसके बाद यस्तिका भाटिया ने नेट सीवर ब्रंट के साथ मोर्चा संभाला। दोनों ने मिलकर मुंबई को 6 ओवर में 50 रन तक पहुंचाया। लेकिन पॉवरप्ले के बाद अगली ही गेंद पर सीवर ब्रंट को अरुंधती रेड्डी ने शानदार गेंद पर बोल्ड कर दिया। उ्न्होंने 19(17) रन बनाए।

End of Feed