WPL 2024, MI vs UPW Pitch Report, Weather: आज मुंबई और यूपी वॉरियर्स डब्ल्यूपीएल मैच, जानिए पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Feb 28, 2024, 04:46 PM IST

WPL 2024, MI-W vs UPW-W Pitch Report And Bengaluru Weather Forecast Today Match In Hindi: आज (28 February 2024) महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल 2024) का छठा मुकाबला आयोजित किया जाएगा। इस मैच में आमने-सामने होंगी मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स की महिला टीमें। मैच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां जानिए इस मैच की पिच रिपोर्ट और जानिए आज कैसा रहेगा बेंगलुरू के मौसम का हाल।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल 2024)
  • आज मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स की टक्कर
  • बेंगलुरू में आयोजित किया जाएगा मुकाबला

WPL 2024, MI-W vs UPW-W Pitch Report And Bengaluru Weather Forecast Today Match: महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल 2024) में आज का मुकाबला मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स की महिला टीमों के बीच खेला जाएगा। ये इस सीजन का छठा मैच होगा। मुंबई इंडियंस महिला टीम की कप्तान भारत की दिग्गज क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) कर रही हैं। जबकि यूपी वॉरियर्स की अगुवाई ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज खिलाड़ी एलिसा हीली (Alyssa Healy) के हाथों में होगी।

WPL 2024, MI vs UPW Pitch Report

डब्ल्यूपीएल 2024 मुंबई बनाम यूपी पिच रिपोर्ट

मुंबई इंडियंस महिला टीम और उत्तर प्रदेश वॉरियर्स महिला टीम के बीच आज होने वाले महिला प्रीमियर लीग मुकाबले से पहले आइए दोनों टीमों का ट्रैक रिकॉर्ड जान लेते हैं। अगर मुंबई इंडियंस की बात करें तो उन्होंने अब तक मौजूदा डब्ल्यूपीएल सीजन में खेले अपने दोनों मुकाबले जीते हैं। पहले उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से शिकस्त दी और उसके बाद गुजरात जायंट्स को 5 विकेट से मात दी। यही नहीं, पिछले सीजन के अंतिम तीन मुकाबलों में भी मुंबई अपराजित रही थी, जिसमें फाइनल जीतना शामिल रहा। वहीं दूसरी तरफ है यूपी वॉरियर्स की टीम जिसने पिछले सीजन के अपने अंतिम दो मुकाबले तो गंवाए ही थे, अब मौजूदा सीजन में भी शुरुआती दोनों मैचों में उनको बैंगलोर और दिल्ली के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। आइए अब जानते हैं इन मुंबई-यूपी के बीच होने वाले आज के मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम की स्थिति।

End of Feed