वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2025 लाइव स्कोर स्ट्रीमिंग: साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया आज के मैच का ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग,जाने कब और कहां देखें

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2025 लाइव स्कोर स्ट्रीमिंग, SA Vs AUS WTC Final Match When and Where to Watch Live Scorecard Online Streaming: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा। इस बार साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया फाइनल में भिड़ने वाली है।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2025 लाइव स्कोर स्ट्रीमिंग: टेस्ट मैच का रोमांच एकबार फिर लौट आया है। 11 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। इस बार डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के सामने पहली बार फाइनल में जगह बनाने वाली साउथ अफ्रीका की टीम है। अक्सर बड़े मौकों पर चोक करने वाली अफ्रीकी टीम के पास खुद को साबित करने का यह एक बेहतरीन मंच है। बीते कुछ महीनों में खासतौर से टेस्ट क्रिकेट में तेंबा बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने जिस तरह की क्रिकेट खेली है उसको देखते हुए उम्मीदें जगती है।

WTC FINAL LIVE STREAMING.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-TNN)

दूसरी तरफ सामने ऑस्ट्रेलिया है जो बड़े मौकों पर खेलने का दबाव आसानी से हैंडल करने जानती है। पैट कमिंस के नेतृत्व में यह लगातार उसका दूसरा WTC फाइनल है। लेकिन एक बात को तय है कि साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला यह मुकाबला आसान बिल्कुल नहीं रहने वाला और क्रिकेट के असली फैंस को एक मजेदार टेस्ट मैच देखने को मिलने वाला है। अगर आप भी इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे पहले इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

End of Feed