World Cup 2023: विश्व कप से पहले रोहित शर्मा ने भरी हुंकार, कहा-टीम में नहीं है इस बात को लेकर कन्फ्यूजन

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2023, 12:20 AM IST

रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद टीम में खिलाड़ियों की विश्व कप के दौरान भूमिका को लेकर बड़ा बयान दिया है।

राजकोट: कप्तान रोहित शर्मा ने पिछले मैचों में भारत के प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त करते हुए बुधवार को कहा कि टीम प्रबंधन विश्व कप से पहले खिलाड़ियों की भूमिका को लेकर किसी तरह की भ्रम की स्थिति में नहीं है। रोहित ने कहा,‘‘हम वास्तव में बहुत अच्छा खेल रहे हैं। जब हम (विश्व कप की) 15 सदस्यीय टीम की बात करते हैं तो हम इस बात को लेकर स्पष्ट हैं कि हम क्या चाहते हैं और वह कौन सा खिलाड़ी है जो हमारे लिए यह भूमिका निभाएगा।'रोहित ने कहा,'हम किसी तरह से भ्रम की स्थिति में नहीं हैं। हम इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं कि हम किस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।'

Rohit Sharma

रोहित शर्मा

रोहित ने कहा कि उनकी टीम ने पिछले कुछ मैच में चुनौतियों का अच्छी तरह से सामना किया और वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में मिली 66 रन की हर को बहुत तवज्जो नहीं देते। उन्होंने कहा,'पिछले सात-आठ मैचों में हमने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया। हमने भिन्न परिस्थितियों में अच्छा खेल दिखाया। कुछ अवसरों पर हमें चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन हम उनसे अच्छी तरह निपटे। दुर्भाग्य से आज परिणाम हमारे अनुकूल नहीं रहा लेकिन मैं इसको लेकर बहुत ज्यादा नहीं सोचने जा रहा हूं।'

End of Feed